स्टिंग और खुलासा
Deshline के Sting & Exposé सेक्शन में पढ़ें खोजी पत्रकारिता, स्टिंग ऑपरेशन, भ्रष्टाचार, घोटालों और जनहित से जुड़े बड़े खुलासे। यहां हम महत्वपूर्ण मामलों की गहराई से पड़ताल, उपलब्ध दस्तावेजों, तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। सरकारी व्यवस्था, राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों से जुड़े ऐसे मामलों की विशेष रिपोर्ट यहां प्रकाशित की जाएंगी जो आम लोगों के हित से जुड़ी हों और जिनका सामने आना जरूरी हो।
मुख्य खबर
एक्सपोज: टारगेट का बड़ा खेल: सारण डाक प्रमंडल में अफसरों और कर्मियों ने अपने ही नाम पर खोल डाले 300 खाते
सारण डाक प्रमंडल में मार्च क्लोजिंग के दौरान टारगेट पूरा दिखाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम पर बड़ी संख्या में RD और TD खाते खोलने के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों ने एक ही व्यक्ति के नाम पर दर्जनों खाते खोले जाने और इंसेंटिव के संभावित दुरुपयोग की बात कही है। पोस्ट मास्टर जनरल ने मामले की जानकारी होने से इनकार करते हुए कहा कि ऐसा हुआ है तो यह गलत है।